Headlines

श्रीगंगानगर में ACB की बड़ी कार्रवाई, CMHO ऑफिस के दो बाबू ट्रैप

श्रीगंगानगर: हनुमानगढ़ ACB ने श्रीगंगानगर के CMHO ऑफिस में कार्रवाई करते हुए दो बाबुओं को 30 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप को किया है। ACB के ASP तेजपाल सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जानकारी के अनुसार बाबू संदीप जाखड़ और पंकज वर्मा ने परिवादी जसपाल सिंह, लैब टैक्नीशियन से नजदीक पोस्टिंग देने की एवज में तीस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने इस शिकायत का सत्यापन किया और जब बाबू संदीप जाखड़ रिश्वत के तीस हजार रुपये अपनी पेंट की जेब में रख रहा था तो एसीबी ने उसे ट्रैप कर लिया।

बाबू पंकज वर्मा से परिवादी से सम्बन्धित दस्तावेज बरामद किये गए हैं। उसे भी एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *