यरूशलम: इजरायल में पिछले कुछ दिनों से बड़े सियासी संग्राम की आशंका जताई जा रही थी। अब आखिरकार 12 साल का कार्यकाल के बाद बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के हाथो से इजरायल की सत्ता चली गई। नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) ने इजरायल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। बेनेट सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है। इजरायल में 8 दलों की गठबंधन सरकार के पक्ष में 60 वोट पड़े थे। जबकि विपक्ष में 59 और एक सदस्य गैरहाजिर था।
भारत के पीएम मोदी ने भी दी बधाई
नफ्ताली बेनेट ने रविवार को इजराइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही दुनियाभर से उन्हें बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नफ्ताली बेनेट को इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसा कि हम अगले साल राजनयिक संबंधों को 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। हम दोनों मिलकर दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत करेंगे और मिलकर काम करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए उत्सुक हैं।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा- मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) को बधाइयां। हम अगले साल अपने कूटनीतिक संबंधों के उन्नयन के 30 साल पूरे कर रहे हैं और इस अवसर पर मैं आपसे मुलाकात करने तथा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।’’ पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की विदाई पर पीएम मोदी ने कहा, ”भारत-इजराइल साझेदारी पर व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।”
Excellency @naftalibennett, congratulations on becoming the Prime Minister of Israel. As we celebrate 30 years of the upgradation of diplomatic relations next year, I look forward to meeting you and deepening the strategic partnership between our two countries. @IsraeliPM
— Narendra Modi (@narendramodi) June 14, 2021
Naftali Bennett के कमांडो से पीएम बनने का सफर
इजरायल के नए प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट डिफेंस फोर्सेज (Naftali Bennett, defence force) की एलीट कमांडो यूनिट सायरेत मटकल और मगलन के कमांडो रह चुके हैं। साल 2006 में उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में राजनीति में प्रवेश किया। इसके बाद वह नेतन्याहू के चीफ ऑफ स्टाफ बनाए गए। साल 2012 में नफ्ताली बेनेट द जुइश होम नाम की पार्टी पर संसद पद के लिए चुने गए। बाद में वे न्यू राइट और यामिना पार्टी से भी नेसेट के सदस्य पद पर बने रहे। 2012 से 2020 के बीच नेफ्टाली 5 बार इजरायली संसद के सदस्य बन चुके हैं। 2019 से 2020 के बीच वह इजरायल के रक्षा मंत्री भी रहे हैं। साल 2021 में उन्होंने पीएम पद की शपथ ली।
Read More: French Open Final: 19वां ग्रैंड स्लैम जीत जोकोविच ने रचा इतिहास
