अइज़ोल: मिजोरम में दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। सीएम जोरमथांगा ने ट्वीट कर कहा कि, “38 पत्नियों और 89 बच्चों के साथ दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले मिजोरम के जिओना (76) को मिजोरम ने भरी मन से विदाई दी। मिजोरम में बकतावंग तलंगनुम गांव जिओना परिवार के कारण राज्य में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण बन गया है। रेस्ट इन पीस सर!”
With heavy heart, #Mizoram bid farewell to Mr. Zion-a (76), believed to head the world’s largest family, with 38 wives and 89 children.
Mizoram and his village at Baktawng Tlangnuam has become a major tourist attraction in the state because of the family.
Rest in Peace Sir! pic.twitter.com/V1cHmRAOkr— Zoramthanga (@ZoramthangaCM) June 13, 2021
जिओना चाना का परिवार चार मंजिला मकान में रहता है। जिसमे 100 कमरे है। अधिकांश सदस्य किसी ना किसी व्यापार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आधिकारिक रिकॉर्ड में, राज्य में कांग्रेस सरकार की गरीब-समर्थक नई भूमि उपयोग नीति के तहत योजनाओं का सबसे अच्छा उपयोग किया है। आपको बता दें कि उनके परिवार में करीब 200 लोग हैं।
जिओना चाना के परिवार 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों और एक नन्हा प्रपौत्र के साथ वे बड़े प्यार से रहते थे। जियोना दुनिया के इस सबसे बड़े परिवार के मुखिया होने पर गौरवान्वित महसूस करते थे। जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते थे।
Read More:
