जयपुर: देश के कई राज्यों में समुद्री तूफान तौकते (Cyclone Effect) का असर देखने को मिल रहा है और अब राजस्थान प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। उत्तर-पश्चिम रेलवे (North-Western Railway) की 14 ट्रेनों का संचालन तूफान के चलते बाधित (14 Trains Canceled) हुआ है। दरअसल इनमें से ज्यादातर ट्रेनें गुजरात से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा वे ट्रेनें रद्द हुई हैं, जिनका संचालन गुजरात से आने-जाने वाली ट्रेनों के रैक के जरिए होता है।
टिकट की राशि की जा रही रिफंड
उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने रद्द हुई ट्रेनों की सूची सार्वजनिक की है और रेलवे स्टेशनों पर भी अनाउंसमेंट के जरिए इसकी सूचना दी जा रही है। साथ ही इन ट्रेनों में टिकट बुक करने वाले यात्रियों को टिकट की राशि रिफंड की जा रही है। हालांकि हवाई यातायात पर तूफान (Cyclone Effect) का कोई असर नहीं है। केवल सोमवार को जयपुर से मुंबई की एयर इंडिया की एक फ्लाइट तूफान के चलते रद्द हुई थी।
तौकते के चलते 14 ट्रेनें रद्द
- ट्रेन 04312, भुज-बरेली स्पेशल आज रद्द
- ट्रेन 09565, ओखा-देहरादून स्पेशल 21 मई को रद्द
- ट्रेन 09617, मदार जं-उदयपुर स्पेशल आज व कल रहेगी रद्द
- ट्रेन 09618, उदयपुर-मदार जं स्पेशल आज व कल रहेगी रद्द
- ट्रेन 09437, मेहसाना-आबू रोड स्पेशल आज व कल रहेगी रद्द
- ट्रेन 09438, आबू रोड-मेहसाना स्पेशल 19 व 20 मई को रद्द
- ट्रेन 09615, अजमेर-मारवाड़ स्पेशल आज व कल रहेगी रद्द
- ट्रेन 09616, मारवाड़-अजमेर स्पेशल 19 व 20 मई को रद्द
- ट्रेन 04841, जोधपुर-बाड़मेर स्पेशल आज व कल रहेगी रद्द
- ट्रेन 04840, बाड़मेर-जोधपुर स्पेशल 19 व 20 मई को रद्द
- ट्रेन 04875, जोधपुर-भीलड़ी स्पेशल आज व कल रहेगी रद्द
- ट्रेन 04876, भीलड़ी-जोधपुर स्पेशल आज व कल रहेगी रद्द
- ट्रेन 04893, जोधपुर-पालनपुर स्पेशल आज व कल रहेगी रद्द
- ट्रेन 04894, पालनपुर-जोधपुर स्पेशल 19 व 20 मई को रद्द
