Headlines

मादा लेपर्ड एलके दिखी 3 शावकों के साथ

impact voice news

जयपुर: सृजन की शक्ति संकट पर हमेशा भारी रही है। आज झालाना लेपर्ड सफारी में सृजन की ताकत एक बार फिर देखने को मिली। कोरोना संकट के दौर में झालाना लेपर्ड सफारी से आज खुशखबरी मिली। लेपर्ड सफारी की मादा लेपर्ड एलके कैमरा ट्रैप में तीन शावकों के साथ पानी पीते देखी गई।

5 बार में एलके ने दिया कुल 13 शावकों को जन्म

5 बार में एलके ने कुल 13 शावकों को जन्म दिया है। लेपर्ड सफारी के मशहूर लेपर्ड बॉन्ड, टिमटिम, चंदा और चांदनी सभी एलके के ही बच्चे हैं। बड़ी बात यह है कि एलके को बहुत ही अनुभवी और समझदार मां माना जाता है। इसके पीछे कारण यह है कि एलके के सभी शावक सरवाइव कर रहे हैं यानी यह एकमात्र ऐसी मादा लेपर्ड है जिसके सभी बच्चे जीवित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *