Headlines

NTAGI : कोविशील्ड की 2 डोज के बीच 12 से 16 हफ्ते का हो गैप

NTAGI file photo

नई दिल्ली : कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच टीकाकरण पर बनाई गई राष्ट्रीय तकनीकी सलाहाकर समूह (NTAGI) ने कई सिफारिशें की हैं। एनटीएजीआई का कहना है कि कोविशील्ड की दो खुराक के बीच के अंतर को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह किया जाए और कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों को रिकवरी के 6 महीने के बाद वैक्सीन लगाई जाए।

गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन लेने का विकल्प

NTAGI ने यह भी सुझाव दिया है कि गर्भवती महिलाओं को किसी भी कोरोना वैक्सीन लेने का विकल्प दिया जा सकता है और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रसव के बाद किसी भी समय टीका लगाया जा सकता है। इसके साथ ही एनटीएजीआई ने यह भी कहा है कि संक्रमितों को रिकवरी के छह महीने बाद तक कोरोना टीकाकरण से बचना चाहिए।

डॉक्टरों ने रिकवरी के तीन महीने बाद वैक्सीन लगाने की दी है सलाह

NTAGI की सिफारिश से पहले डॉक्टरों ने कोरोना संक्रमितों को रिकवरी के तीन महीने बाद वैक्सीन लगवाने का सुझाव दिया है। सीडीसी यूएस की गाइडलाइन में भी कोरोना से रिकवरी के 90 दिन के बाद वैक्सीन लगवाने की सलाह दी गई है। जिसमें अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

12-16 सप्ताह के बीच गैप का सुझाव

इसके साथ ही एनटीएजीआई ने कोविशील्ड की दो खुराक के बीच 12 से 16 सप्ताह के गैप की सिफारिश की है। अभी कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच का अंतराल चार से आठ सप्ताह है। पैनल द्वारा कोवैक्सीन के लिए खुराक अंतराल में कोई बदलाव का सुझाव नहीं दिया गया है। एनटीएजीआई की सिफारिशों को अब राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के पास भेजा जाएगा।

दूसरी डोज देरी दी जाए तो कम हो सकती हैं मौतें

दरअसल, एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि अगर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज देरी से दी जाए तो इससे कोविड-19 संक्रमण की वजह से मौतें कम होंगी। ये बात 65 साल से कम उम्र के लोगों के लिए कही गई है। हालांकि इसमें ये भी कहा गया है कि अगर परिस्थितियां अनुकूल हुईं तभी ये काम किया जा सकता है, क्योंकि ये एक संभावना मात्र है।

Read More : Vaccine Trails : दो साल से 18 साल के बच्चों पर भारत बायोटेक को मिली मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *