Headlines

जयपुर के पटियाला बेब्स एक्टर अनिरुद्ध दवे की स्थिति गंभीर, पत्नी ने कहा- दुआ करे

anirudh12

भोपाल: टीवी की दुनिया का जाना-मान चेहरा एक्टर अनिरुद्ध दवे की सेहत में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। ये बात उनके फैंस और करीबियों के लिए चिंता का विषय बन गई है। एक्टर की पत्नी शुभी अहूजा ने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की और बताया कि इस वक्त उनके ऊपर क्या गुजर रही है।

अनिरुद्ध दवे 10 दिन पहले कोरोना वायरस से ग्रसित हुए थे। एक्टर इन दिनों मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी आगामी वेबसीरीज की शूटिंग कर रहे थे जिस दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई।

anirudh

जांच में वह कोविड पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद से एक्टर क्वारंटीन में थे। लेकिन शनिवार को तबीयत बिगड़ते देख उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में ICU वॉर्ड में भर्ती करवाया गया है।
अनिरुद्ध महज 36 साल के हैं। पिछले 2 दिनों से एक्टर की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अनिरुद्ध का फेफड़े कोरोना से संक्रमित हो गए है।

शुभी ने कहा कृपया प्रार्थना करें

ये मेरे अब तक के जीवन का सबसे कठिन समय है। कृप्या प्रार्थना करें। मैं अपने परिवार, जान-पहचान वालों और अनिरुद्ध के फैंस से ये विनती करती हूं कि उनकी सलामती के लिए दुआ करें। इस वक्त अनिश्क के पापा अनिरुद्ध को आप लोगों की प्रेयर्स की बहुत जरूरत है। हम सब मिलकर प्रे करेंगे तो वो जरूर ठीक हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *